जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन को 8 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन को 8 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

January 24, 2024 Off By NN Express

जशपुरनगर। कलेक्टर मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 2 मामले में प्रभावित परिजन के लिए आरबीसी 6-4 के तहत 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत मनोरा विकासखंड के ग्राम गीधा निवासी स्व. अमल साय का तालाब के पानी में डुबने से 08 जून 2023 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता सुख राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

इसी प्रकार ग्राम बहेरना निवासी विलन राम का कुआ के पानी में डूबने 22 सितम्बर को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के माता मंगरी बाई हेतु 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है