डायल-100 की वैन के चालक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज,तीन वर्ष से लिव इन रिलेशन में रहकर किया शारीरिक शोषण

डायल-100 की वैन के चालक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज,तीन वर्ष से लिव इन रिलेशन में रहकर किया शारीरिक शोषण

January 20, 2024 Off By NN Express

भोपाल । गोविंदपुरा थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर पुलिस की डायल-100 की वैन के चालक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। आरोपित फरार है। महिला का आरोप है कि पुलिस वैन चालक तीन वर्ष से लिव इन रिलेशन में रहकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। महिला ने जब उससे शादी करने को बोला, तो वह साफ मुकर गया।

यह है मामला

गोविंदपुरा थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के एन-सेक्टर में रहने वाली 29 वर्षीय महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। करीब तीन साल पहले उसका परिचय डायल-100 की पुलिस वैन के चालक केदार सिंह गौर से हुआ था। पहचान बढ़ने पर केदार सिंह ने महिला को शादी करने का भरोसा दिया। उसकी बातों पर भरोसा करते हुए महिला उसके साथ लिव-इन रिलेशन में रहने लगी। वह जब भी केदार से शादी करने की बात करती थी, तो वह कोई ना कोई बहाना बनाकर टाल देता था।

पिछले दिनों महिला ने केदार पर विधिवत शादी करने के लिए दबाव बनाना शुरू किया, तो वह साफ मुकर गया। साथ ही शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी देने लगा। परेशान होकर महिला ने थाने में लिखित शिकायत कर दी थी। जांच में महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपित केदार सिंह गौर के खिलाफ दुष्कर्म एवं धमकाने का केस दर्ज कर लिया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।