प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए एमएस धोनी को भी मिला निमंत्रण, रांची में RSS और BJP कार्यकर्ता ने दिया न्योता

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए एमएस धोनी को भी मिला निमंत्रण, रांची में RSS और BJP कार्यकर्ता ने दिया न्योता

January 15, 2024 Off By NN Express

भारतीय टीम के पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कप्तान एमएस धोनी MS Dhoni को 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में होने वाले “प्राण प्रतिष्ठा समारोह” Pran Pratishtha के लिए आमंत्रित किया गया है। धोनी को यह न्योता रांची में उनके घर पर दिया गया।

बीजेपी और आरएसएस के सदस्य थे साथ

इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह-प्रांत सचिव धनंजय सिंह ने निमंत्रण सौंपा। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश संगठन महासचिव कर्मवीर सिंह भी मौजूद थे। इससे पहले भारतीय क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली Virat Kohli को भी अभिषेक समारोह में आमंत्रित होने के लिए न्योता दिया गया है।

सचिन को मिला न्योता

13 जनवरी को सचिन को मुंबई में उनके घर पर आमंत्रण पत्र दिया गया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने देश के 6000 से अधिक लोगों को निमंत्रण भेजने का जिम्मा लिया है। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम का अभिषेक किया जाएगा।

देश की कई बड़ी हस्तियां होंगी शामिल

इस दौरान देश की कई मशहूर हस्तियों इसमें शामिल होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। अगर बात करें धोनी के करियर की तो धोनी आईपीएल 2024 IPL 2024 के लिए जमकर तैयारी कर रहे है। पिछले साल का आईपीएल में चेनई सुपर किंग्स को खिताब जिताने के बाद धोनी ने अपने घुटने की सर्जरी करवाई थी, जिसके बाद वह रिहैब से गुजर रहे हैं।

आईपीएल के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे माही

धोनी MS Dhoni का यह आईपीएल का आखिरी सीजन हो सकता है। इस दौरान धोनी के नेट पर प्रैक्टिस करते हुए कुछ फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इससे अंदाजा लगाया गया कि धोनी आईपीएल में शामिल होने के लिए काफी उस्तुक हैं।