दुखद समाचार: प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका डॉ. प्रभा अत्रे का  दिल का दौरा पडऩे से निधन

दुखद समाचार: प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका डॉ. प्रभा अत्रे का दिल का दौरा पडऩे से निधन

January 14, 2024 Off By NN Express

92 वर्ष की आयु में हुआ निधन

मुंबई। प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका डॉ. प्रभा अत्रे का शनिवार को 92 वर्ष की उम्र में पुणे में उनके आवास पर दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया

Read More: घने कोहरे की वजह से रेलवे क्रॉसिंग पार करते एक लड़की की गई जान.

दिल का दौरा पडऩे के बाद उन्हें पुणे के दिनानाथ मंगेशकर अस्पताल लेकर गए थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया दिग्गज गायिका हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के किराना घराने से जुड़ी थीं संगीत के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा तीनों प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से भी सम्मानित किया था प्रभा अत्रे का मुंबई में एक कार्यक्रम था, लेकिन उसमें हिस्सा लेने के पहले ही उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।