दो सगे भाइयों में विवाद के दौरान बीच बचाव करने आई भाभी की कुल्हाड़ी लगने से मौत, आरोपी गिरफ्तार…

दो सगे भाइयों में विवाद के दौरान बीच बचाव करने आई भाभी की कुल्हाड़ी लगने से मौत, आरोपी गिरफ्तार…

January 1, 2024 Off By NN Express

आष्टा। रविवार दोपहर में आष्टा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम अरनियादाऊद में जमीन को लेकर दो सगे भाइयों में विवाद हो गया। इस दौरान बीच बचाव करने आई भाभी की कुल्हाड़ी लगने से मौत हो गई। आष्टा पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

भाभी पर किया जानलेवा हमला

जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर को छोटे भाई विजय श्रीवास्तव ने अपने बड़े भाई अजय श्रीवास्तव के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान छोटे भाई अजय ने बीच बचाव करने आई अपनी भाभी नेहा श्रीवास्तव पर कुल्हाड़ी से जान लेवा हमला कर दिया। नेहा श्रीवास्तव को गर्दन और नाक पर कुल्हाड़ी से चोटें आईं। जिसे उपचार के लिए आष्टा सिविल अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर सीहोर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान नेहा की मौत हो गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसडीओपी आकाश अमलकर ने बताया कि अजय व विजय श्रीवास्तव के खेत पर दोनों भाईयों के बीच भूमि विवाद चल रहा था। पुलिस ने देहाती नालसी पर प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की।