रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत विक्षत अवस्था में मिला शव,वही युवती मिली घायल अवस्था में, पैर शरीर से अलग पड़ा हुआ अस्पताल में भर्ती

रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत विक्षत अवस्था में मिला शव,वही युवती मिली घायल अवस्था में, पैर शरीर से अलग पड़ा हुआ अस्पताल में भर्ती

December 30, 2023 Off By NN Express

खंडवा। सिहाड़ा में रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह करीब सात बजे एक युवक का शव क्षत विक्षत अवस्था में मिला। पास ही एक युवती घायल अवस्था में मिली है। नाबालिग लड़की का एक पैर शरीर से अलग पड़ा हुआ था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोघट थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि 24 वर्षीय कुणाल पुत्र नारायण वर्मा निवासी गणेश तलाई और माता चौक निवासी एक नाबालिग लड़की के बीच प्रेम प्रसंग था।

दोनों शुक्रवार रात से घर से गायब थे। शनिवार सुबह लड़की के काका को पुलिस ने मोबाइल पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर 108 एंबुलेंस पहुंची। घायल नाबालिग को खंडवा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं युवक के शव का पंचनामा बनाकर स्वजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

naidunia_image