Petrol Diesel Price: नए साल में मिलेगा तोहफा! पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट के मिल रहे हैं संकेत

Petrol Diesel Price: नए साल में मिलेगा तोहफा! पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट के मिल रहे हैं संकेत

December 29, 2023 Off By NN Express

2 दिन के बाद 2024 का आगाज हो जाएगा। नए साल से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होने की उम्मीद है। देश में मई 2022 से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, 2024 में तेल की कीमतों में 10 फीसदी की कटौती की संभावना है। तेल कीमतों में यह कटौती भू-राजनीतिक चिंताओं, उत्पादन में कटौती के चलते होगी। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में यह गिरावट दो साल बाद आएगी। 2023 के आखिरी कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन ब्रेंट क्रूड वायदा बाजार में 0.6 फीसदी बढ़कर 77.63 डॉलर प्रति बैरल पर था। वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड वायदा 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 72.14 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

लाल सागर (रेड सी) में यमन विद्रोहियों के आक्रमण के डर से कई शिपिंग कंपनियां इस रूट से व्यापार नहीं कर रही हैं, जिसके चलते तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली रही थी। अब कुछ कंपनियां रेड सी से शिपिंग के लिए तैयार हो गई है, जिसके चलते शुक्रवार को 3 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। समाचार एजेंसी रायटर्स के सर्वे में 30 इकोनमिस्ट और विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान लगाया है कि 2024 में बेंट क्रूड ऑडल की 2024 में कीमत 84.43 डॉलर प्रति बैरल रहेगी। इसके साथ ही तेल की कीमतों पर OPEC+ द्वारा उत्पादन में कटौती का कोई असर नहीं दिखा है। 

इस साल तेल कंपनियों को हुआ लाभ

देश के सरकारी तेल कंपनियों यानी इंडियन ऑयल कॉर्प, भारत पेट्रोलियम कॉर्प और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन को इस साल काफी लाभ हुआ है। आपको बता दें कि 6 अप्रैल 2022 से पूर्व-रिफाइनरी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। चालू वित्तीय वर्ष की छमाही में इन सरकारी तेल कंपनियों को लगभग 58,198 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है।

सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल

इन्हीं वैश्विक और घरेलू संकेतों के हवालों से कई रिपोर्ट्स में संभावनाए जाहिर की जा रही हैं कि तेल की कीमतों में 10 रुपये तक कम हो सकती हैं।  फिलहाल सरकार और तेल कंपनियों की ओर से इसे लेकर कुछ भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।