छत्तीसगढ़: नगर निगम ने 14 पशुओं को पकड़कर भेजा कांजी हाउस

छत्तीसगढ़: नगर निगम ने 14 पशुओं को पकड़कर भेजा कांजी हाउस

December 28, 2023 Off By NN Express

अम्बिकापुर । जिले में सड़़क पर आवारा पशुओं के विचरण पर रोकथाम के लिए कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर नगर निगम द्वारा गुरुवार से अभियान शुरू कर दिया गया है। नगर निगम आयुक्त अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में सुबह से निगम की टीम ने विभिन्न स्थानों में जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान कम्पनी बाजार व रिंग रोड में विचरण करते 14 आवारा मवेशियों को पकड़ा गया तथा मठपारा के कांजी हाउस ले जाया गया।

बता दें नगर में आवारा पशुओं के विचरण से यातायात बाधित होने की स्थिति के साथ ही दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर कुंदन ने अभियान चलाए जाने निर्देशित किया था।