छत्तीसगढ़:  एसडीएम का तबादला, इस जिले के कलेक्टर ने जारी किया आदेश..

छत्तीसगढ़: एसडीएम का तबादला, इस जिले के कलेक्टर ने जारी किया आदेश..

December 14, 2023 Off By NN Express

कोंडागांव I छत्तीसगढ़ में अब तबादला का दौरा शुरु हो गया है। इसी बीच खबर आ रही है कि कोंडागांव SDM चित्रकांत चार्ली सिंह ठाकुर का तबादला हो गया है। इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय कोंडागांव ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, अब उनकी जगह पर डिप्टी कलेक्टर निकिता मरकाम को नई जिम्मेदारी दी गई है।

आपको बता दें कि सीएम विष्णुदेव साय मुंख्यमंत्री पद की शप​थ लेने के बाद पहली बार आज मंत्रालय पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा अर्चना कर कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने उनका पुष्प गुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय ने कार्यभार सम्हाले के बाद अपने कार्यालय कक्ष में मंत्रालय के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय भी लिया।