छत्तीसगढ़: इस दिन सीएम पद की शपथ लेंगे विष्णुदेव साय…

छत्तीसगढ़: इस दिन सीएम पद की शपथ लेंगे विष्णुदेव साय…

December 10, 2023 Off By NN Express

रायपुर। मुख्यमंत्री के तौर पर विष्णुदेव साय के चयन के बाद अब भाजपा के आला नेता राजभवन पहुंच चुके है। उन्होंने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे।

साय के साथ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नीतीन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष व लोमरी विधायक अरुण साव, पूर्व सीएम व राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह भी राजभवन पहुंचे हुए हैं। राजभवन में साय ने राज्‍यपाल विश्व भूषण हरिचंदन से मुलाकात कर उन्‍हें सरकार बनाने का दावा पेश किया। साय ने सरकार बनाने के दावा के साथ पार्टी के विधायकों की सूची और समर्थन पत्र भी राज्‍यपाल को सौंपा है। इनके अलावा भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, मोतीलाल साहू, पुन्नू लाल मोहले, अमर अग्रवाल, लता उसेंडी और भैया लाल राजवाड़े भी वहां उपस्थित हैं।

आपको बतादें कुनकुरी विधायक विष्णुदेव साय प्रदेश के नए सीएम होंगे। विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी और फिर उनके नाम का ऐलान किया गया। भाजपा के दिग्गज नेता विष्णुदेव साय ने कुनकुरी से कांग्रेस के यूडी मिंज को इस बार 25 हजार से ज्यादा वोटों से परास्त किया है। साय तीन बार सांसद और दो बार विधायक रह चुके है। संगठन में भी उन्हें बड़ा पद मिल चुका है। वह दो बार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है। मुख्यमंत्री बनते ही विष्णुदेव साय ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि, दो साल का बकाया धान का बोनस 25 दिसंबर को देंगे।