छत्तीसगढ़ : सरकार के साथ ही बदलेगा प्रशासन का चेहरा, लौटेंगे CBI में डिप्यूट IPS अमित कुमार… निभा सकते हैं बड़ी भूमिका

छत्तीसगढ़ : सरकार के साथ ही बदलेगा प्रशासन का चेहरा, लौटेंगे CBI में डिप्यूट IPS अमित कुमार… निभा सकते हैं बड़ी भूमिका

December 5, 2023 Off By NN Express

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की वापसी के बाद ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस और प्रशासन का चेहरा भी बदल जाएगा। माना जा रहा है कि, प्रदेश में कानून व्यवस्था चाक चौबंद करने की दृष्टि से सबसे बड़ा फेरबदल पुलिस प्रशासन में ही होने वाला है। इस बीच सबसे बड़ी खबर दिल्ली में हमारे सूत्रों से मिल रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, 98 बेच के छत्तीसगढ़ केडर के ips अफसर अमित कुमार जो cbi में डेपुटेशन पर हैं, वे छत्तीसगढ़ लौटने वाले हैं। माना जा रहा है कि उन्हें यहां बउ़ी जिम्मेदारी सौंपी जस सकती है। उल्लेखनीय है कि, अमित कुमार रायपुर समेत कई जिलों के एसपी रह चुके हैं। बेहद शालीन स्वभाव वाले लेकिन शार्प माइंडेड आईपीएस अफसर माने जाने वाले श्री कुमार के बारे में यह भी चर्चा है कि, उन्हें खुफिया के साथ एसीबी की कमान भी सौंपी जा सकती है। इसके साथ ही यह भी माना जा रहा है कि, पुलिस मुख्यालय समेत रेंज आईजी और अनेक जिलों के एसपी भी बदले जाएंगे।