Affordable Electric Cars List: नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की कर रहे हैं प्लानिंग तो यहां देखें लिस्ट, कीमत से लेकर रेंज तक शानदार

Affordable Electric Cars List: नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की कर रहे हैं प्लानिंग तो यहां देखें लिस्ट, कीमत से लेकर रेंज तक शानदार

December 3, 2023 Off By NN Express

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। इसके रेंज और लुक के कारण लोग इसे अधिक पसंद कर रहे हैं। क्या आप भी अपने लिए एक नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए मार्केट में मौजूद इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट लेकर आए हैं। चलिए देखते हैं इसकी रेंज कितनी है और इसमें क्या कुछ खास है।

Tata Nexon EV

टाटा भारतीय बाजार में सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। देश में ईवी सेगमेंट में सबसे पॉपुलर कार में से एक है। इसमें 30.2kWh का बैटरी पैक मिलती है जो 312 किमी की रेंज देती है। ये फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। इसकी बैटरी 10 से 80 प्रतिशत सिर्फ एक घंटे में चार्ज हो जाती है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 14.74 लाख से 19.94 लाख रुपये तक है।

Mahindra XUV 400

महिंद्रा की ये पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी है। इसमें 39.4 kWh का बैटरी पैक से लैस है। रेंज की बात करें तो ये सिंगल चार्ज करने पर 456 किमी से चलने में सक्षम है, इसे चार्ज करने में 0 से 80 प्रतिशत तक 50 मिनट का समय लगता है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 15.99 लाख से 19.39 लाख लाख रुपये है।

मार्केट में टाटा की एक और इलेक्ट्रिक कार मौजूद है। ये आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकती है। इसमें 26 kWh का बैटरी पैक मिलता है। इसकी रेंज 306 किमी की है। ये 4 स्टार रेटिंग के साथ आती है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये से 13.75 लाख रुपये है।

Tata Tiago

टाटा की एक और इस लिस्ट में शामिल है। ये एक पॉपुलर छोटी हैचबैक कार है। इसमें 19.2 kWh और 24 kWh का बैटरी पैक मिलता है। ये 250 और 315 किमी की रेंज देती है। इस कार की कीमत 8.69 लाख रुपये से होती है।  

MG Comet EV

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की ड़िमांड को देखते हुए MG की ये छोटी इलेक्ट्रिक कार है। इसके फीचर्स, स्टाइल, एक्सटीरियर और इंटीरियर काफी दमदार है। इसमें  17.3 kWh का बैटरी ऑप्शन मिलती है। ये सिंगल चार्ज पर 230 किमी तक दौड़ सकती है। इस कार की कीमत 7.98 लाख रुपये से लेकर 10.63 लाख रुपये है।