कोरबा: करेंट से दंतैल हाथी की मौत

कोरबा: करेंट से दंतैल हाथी की मौत

November 27, 2023 Off By NN Express

कोरबा,27 नवंबर। कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत आने वाले पसान रेंज के ग्राम पनगवा में करेंट से दंतैल हाथी की मौत की खबर आ रही है। तनेरा जलके रेंज के डिप्टी रेंजर अनिल कश्यप ने बताया कि पनगवा बैगापारा खंजरपार में एक हाथी की मौत हुई है। करंट लगने से हाथी की मौत की घटना से वन महकमे में हड़कंप मची है। घटनास्थल पर वन मंडल के अधिकारी पहुंच रहे हैं।