कोरबा नगर निगम क्षेत्र में मवेशियों की धरपकड़ अभियान बंद, मवेशी सड़क पर फिर नजर आने लगे

कोरबा नगर निगम क्षेत्र में मवेशियों की धरपकड़ अभियान बंद, मवेशी सड़क पर फिर नजर आने लगे

November 21, 2023 Off By NN Express

निगम का अभियान बंद, मवेशी सड़क पर फिर नजर आने लगे

कोरबा। नगर निगम का अभियान बंद होने से फिर मवेशी सड़क पर नजर आने लगे हैं। कॉलोनी क्षेत्र में सांड के हमले से एक युवक घायल हो गया। लोग भी अब सुबह होते ही मवेशियों को खुला छोड़ देते हैं। इसके बाद भी निगम अमला शांत पड़ा हुआ है। काउ कैचर भी नजर नहीं आ रहा है। शहर के बुधवारी मार्ग, वीआईपी रोड, कोसाबाड़ी मार्ग के साथ टीपी नगर के भीतरी सड़कों पर भी घूमते रहते हैं।

कॉलोनी क्षेत्र में भी मवेशी नजर आते हैं। शाम को एक युवक पैदल जा रहा था। जिसे एक सांड ने पीछे से हमला कर दिया। इससे वह जमीन पर गिर गया और घायल हो गया। हालांकि उसे ज्यादा चोटें नहीं आई। लेकिन उसका पैर में हल्की चोट है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि चुनाव में व्यस्त थे। इसके बाद भी लगातार मवेशियों को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है।