कोरबा: डिंपल का विश्व वोविनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप वियतनाम के लिए चयन

कोरबा: डिंपल का विश्व वोविनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप वियतनाम के लिए चयन

November 21, 2023 Off By NN Express

कोरबा। वियतनाम में 22 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित 7वीं विश्व वोविनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ राज्य से एकमात्र खिलाड़ी डिंपल वैष्णव का चयन हुआ है। चैंपियनशिप में भाग लेने डिंपल सोमवार को कोलकाता के लिए रवाना हो गई हैं। वे 21 नवंबर को भारतीय वोविनाम टीम के साथ कोलकता से हो ची मन सिटी के लिए उड़ान भरेंगी। डिंपल धरमपुर गेवरा बस्ती, कुसमुंडा की निवासी हैं और स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरा कर बीपीएड की पढ़ाई कर रही हैं।

छत्तीसगढ़ वोविनाम मार्शल आर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश देवांगन ने बताया कि डिंपल राष्ट्रीय स्तर की स्वर्ण पदक प्राप्त खिलाड़ी है। उनके प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है। वोविनाम मार्शल आर्ट खेल पहले स्कूल खेल में शामिल था और एशियाई के बीच खेल, सी गेम्स, इंडोर एशियन मार्शल आर्ट खेल में खेला गया है। साथ ही एशिया की ओलम्पिक बॉडी ओलम्पिक काउंसिल ऑफ एशिया से मान्यता प्राप्त है।