जम्मू-कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा,300 फीट नीचे खाई में गिरी बस, 33 की मौत, 22 लोग घायल

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा,300 फीट नीचे खाई में गिरी बस, 33 की मौत, 22 लोग घायल

November 15, 2023 Off By NN Express

जम्मू-कश्मीर(Doda Road Accident) के डोडा में बुधवार को एक यात्री बस के चिनाब नदी की खाई में गिर जाने से 33 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। जिनमें कुछ की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लाया गया। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बस संख्या जेके02सीएन-6555 की दुर्घटना में अब तक 33 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

बस फिसलकर 300 फुट नीचे खाई में गिरी
घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बस फिसलकर 300 फीट नीचे खाई में जा गिरी और हादसे का शिकार हो गई।

अधिकारियों ने हादसे को लेकर कही ये बात
अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बस संख्या जेके02सीएन-6555 की दुर्घटना में अब तक 33 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 22 अन्य घायल हुए हैं। यह बटोटे-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रुंगल-अस्सार के पास सड़क से फिसल गई और 300 फीट नीचे गिर गई। उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल बचाव अभियान जारी है। शवों को बरामद किया गया है।