बिपासा बासु ने मालदीव में मनाया बेटी Devi का पहला जन्मदिन, एक्ट्रेस ने शेयर की सेलिब्रेशन की वीडियो

बिपासा बासु ने मालदीव में मनाया बेटी Devi का पहला जन्मदिन, एक्ट्रेस ने शेयर की सेलिब्रेशन की वीडियो

November 13, 2023 Off By NN Express

Bipasha Basu Daughter Devi First Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) इन दिनों मुंबई से दूर मालदीव में वेकेशन मना रहे हैं। इस कपल ने 12 नवंबर को अपनी लाडली देवी का पहला जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दिन पूरे देश दिवाली सेलिब्रेट कर रहा था तो वहीं, ये कपल मालदीव में ये देवी का पहला जन्मदिन मना रहा था। एक्ट्रेस ने 13 नवंबर को इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो साझा किए हैं।

एक साल की हुई देवी

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने बीते साल 12 नवंबर को देवी के पेरेंट्स बने थे। माता-पिता बनने की खुशी इस कपल ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस के साथ साझा की थी। अब बेटी के पहले जन्मदिन का वीडियो करण और बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें देख सकते है कि देवी ने अपने बर्थडे पर पिंक कलर की फ्रॉक पहनी थी। देवी अपनी अपनी मां बिपाशा बसु की गोद में नजर आ रही हैं और बर्थडे बैलून को निहार रही है। इस जगह को पिंक गुब्बारों और फूलों के साथ खूबसूरती के साथ सजाया गया था।

मालदीव में की दिवाली पूजा

इसके अलावा एक्ट्रेस ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें देवी हाथ में फूल लिए लक्ष्मी और गणेश के साथ नजर आ रही है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में महालक्ष्मी मंत्र सुनाई दे रहा है। देवी ने मेज पर रखी लक्ष्मी और गणेश मूर्ति पर इन फूल चढ़ा रही है और कैप्शन में लिखा, ‘मालदीव में देवी की दिवाली पूजा।

शादी के 6 साल बाद पेरेंट्स बना ये कपल

बता दें, बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी शादी के छह साल बाद पिछले साल 12 नवंबर को देवी का स्वागत किया। एक्ट्रेस के फिल्मी करियर की बात करे तो इंडस्ट्री में उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। मां बनने के बाद बिपाशा ने काम से ब्रेक लिया हुआ है।