BIG NEWS: तेंदुए ने छह वर्षीय बच्चे को मार डाला, जिलाधिकारी ने तेंदुए को पकड़ने के दिए निर्देश

BIG NEWS: तेंदुए ने छह वर्षीय बच्चे को मार डाला, जिलाधिकारी ने तेंदुए को पकड़ने के दिए निर्देश

November 13, 2023 Off By NN Express

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के सोहेलवा वन्य क्षेत्र के लाल नगर सिपहिया गांव में एक तेंदुआ छह वर्षीय एक बच्चे को उठा ले गया, जिसका शव करीब घंटे भर बाद एक गन्ने के खेत में मिला है। वन विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। बलरामपुर के जिलाधिकारी ने तेंदुए को पकड़ने के निर्देश दे दिए हैं।

वन विभाग के सूत्रों ने रविवार को बताया कि गांव में शनिवार की शाम सूरज वर्मा का बेटा अरुण (छह) अपनी मां को खोजता हुआ अपने घर के पीछे खेत में चला गया। इसी बीच, एक तेंदुए ने अरुण का जबड़े से पकड़ लिया और भागा गया।

वन अधिकारियों ने बताया कि अरुण की चीख सुनकर ग्रामीणों ने उसका पीछा किया लेकिन तब तक तेंदुआ गन्ने की खेत में गायब हो गया और करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों को अरुण का शव गन्ने के खेत में मिला। घटना की जानकारी मिलने पर प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) डॉक्टर सैम मारन एम ने घटनास्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया और उन्होंने कहा कि तेंदुए की तलाश के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।