छत्तीसगढ़: कलेक्टर ने धनतेरस व दीपावली की शुभकामनाएं दी

छत्तीसगढ़: कलेक्टर ने धनतेरस व दीपावली की शुभकामनाएं दी

November 10, 2023 Off By NN Express

बलौदाबाजार,10 नवंबर  कलेक्टर चंदन कुमार ने जिला वासियों को धनतेरस और दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा दीपावली देश के बड़े त्यौहार में से है। दीपावली में आर्थिक गतिविधियां तेज़ होती है। अनेक से छोटे-बड़े समुदाय इसे बड़ी आस भरी नजरों से देखते है। दीपावली के दौरान घरों में दीये एवं लाइटों का उपयोग बड़ी सँख्या में करतें है। इन वस्तुओं में विदेशी वस्तुओं का उपयोग ना ही करें। उनकी जगहों में हमारे भाई बंधुओं द्वारा बनाये जा स्वदेशी वस्तुओं का ही उपयोग करें।

जिले में बड़ी सँख्या में कुम्हारों द्वारा मिट्टी के दिये एवं महिला स्व सहायता समुहों द्वारा भी दिये बड़ी सँख्या में बनाये जा रहें है। आप सभी इन्हीं दियों का ही उपयोग करें। इनसे इन्हें आर्थिक विकास में मदद मिलेगी। अतः आप सभी से आग्रह है आप ऐसे ही दीयों का उपयोग करें। इसके साथ ही माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश मे पटाखा का उपयोग निर्धारित समय मे रात 8 से 10 बजें तक का ही करें। पटाखों में हो सकें तो ग्रीन पटाखों का उपयोग करें। पर मेरा व्यक्तिगत तौर पर मानना है की जहां तक हो सकें पटाखों का उपयोग ना ही करें। यह पर्यावरण को अधिक प्रभावित करतें है।