बीटेक छात्र से दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार

बीटेक छात्र से दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार

October 14, 2022 Off By NN Express

कपड़ा बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर की फायरिंग

जवाबी कार्रवाई में आरोपित घायल ,अस्पताल में भर्ती

सुलतानपुर 14 अक्टूबर । बीटेक छात्रा से चलती स्कॉर्पियो गाड़ी में दुष्कर्म किए जाने के मामले में दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त कपड़े की बरामदगी के दौरान आरोपी ने छिपाए गए असलहे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपित को भी गोली लगी है, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि 7 अक्टूबर को बीटेक छात्रा जो लखनऊ में पढ़ाई करती है, सुलतानपुर आ रही थी।

स्कॉर्पियो गाड़ी में दो आरोपियों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था और घटना के बाद फरार हो गए थे। विवेचना के दौरान सूरज पांडे और रंजीत उपाध्याय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कपड़े की बरामदगी के दौरान रंजीत उपाध्याय ने अपने छिपाए गए असलहे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। डिफेंस में पुलिस ने भी गोलियां चलाई, जिससे रंजीत उपाध्याय जख्मी हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवेचना जारी है। न्यायालय के आदेश पर अभियुक्तों को जेल भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।