कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की ओपीडी पंजी देखी

कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की ओपीडी पंजी देखी

October 13, 2022 Off By NN Express

बालोद ,13 अक्टूबर । कलेक्टर  कुलदीप शर्मा और पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र कुमार यादव आज बालोद विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाटाबोड़ पहुॅचे। उन्होंने वहाॅ ओपीडी पंजी का अवलोकन किया और प्रतिदिन स्वास्थ्य केन्द्र पहुॅचने वाले मरीजों की संख्या आदि की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में महिला वार्ड, पुरूष वार्ड, प्रसुति कक्ष, दवाई भण्डारण कक्ष आदि का भी जायजा लिया।

उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में प्रतिमाह होने वाले प्रसव की जानकारी ली और लक्ष्य से अधिक प्रसव करने पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में दवाइयों की उपलब्धता और उसके रखरखाव के संबंध में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र में पहुॅचे मरीजों से भी चर्चा की और स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान एस.डी.एम. श्रीमती शीतल बंसल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।