KORBA: एमपी नगर दुर्गा पंडाल में एक महिला के गले से हुआ सोने का हार गायब.मौके पर पहुंची पुलिस

KORBA: एमपी नगर दुर्गा पंडाल में एक महिला के गले से हुआ सोने का हार गायब.मौके पर पहुंची पुलिस

October 23, 2023 Off By NN Express

कोरबा,23 अक्टूबर। जिले में चोरी की एक घटना सामने आई है। यहां एमपी नगर दुर्गा पंडाल में एक महिला के गले से सोने का हार गायब हो गया। बताया जा रहा है कि महिला प्रसाद ले रही थी। इसी दौरान यह घटना घट गई। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, पोड़ी बहार निवासी नन्दनी साहू का परिवार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एमपी नगर दुर्गा पंडाल में दर्शन करने के लिए आया था। प्रसाद लेने के दौरान महिला के गले से सोने का हार गायब हो गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर एक ही दिन में राह चलते दो महिलाओं के गले से नकाबपोश बाइक सवार दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया था।