CG NEWS :होली क्रॉस विद्यालय घोलेंग में हुई रंगोली प्रतियोगिता

CG NEWS :होली क्रॉस विद्यालय घोलेंग में हुई रंगोली प्रतियोगिता

October 18, 2023 Off By NN Express

जशपुरनगर,18 अक्टूबर । जशपुर विकासखण्ड के होली क्रॉस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोलेंग में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। होली क्रॉस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोलेंग के शिक्षिका मक्सीमिलया खलखो ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत् आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं की छात्रा तृप्ति आपट व कक्षा 11वीं की छात्रा ममता बाई ने प्रथम स्थान प्राप्त किए हैं। इसी प्रकार प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर 11वीं की करीना एक्का व तृतीय स्थान पर अनुशा टोप्पो रही। उन्होंने बताया कि सभी रंगोली प्राकृतिक चीजों से बनाई गई।