प्रतिबंधित पटाखों के साथ दो गिरफ्तार

प्रतिबंधित पटाखों के साथ दो गिरफ्तार

October 12, 2022 Off By NN Express

जलपाईगुड़ी, 12 अक्टूबर । जिले के राजगंज थाने की पुलिस ने प्रतिबंधित पटाखों के साथ मंगलवार रात दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के नाम के नाम स्वप्न साहा और अपूर्व पाल है। राजगंज थाने के आईसी पंकज सरकार ने बुधवार को बताया कि काली पूजा देखते हुए प्रतिबंधित पटाखों के खिलाफ बीती रात राजगंज बाजार में अभियान चलाया गया। इस दौरान दो दुकानों से प्रतिबंधित पटाखा जब्त हुआ। आगे की कार्रवाई करते हुए दोनों दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।