अधेड़ ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस

अधेड़ ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस

October 12, 2022 Off By NN Express

नवादा, 12 अक्टूबर । नवादा शहर के रामनगर मोहल्ले में एक व्यक्ति ने घर में ही फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। मृतक अरविंद रजक (50 वर्ष) पिता अशोक रजक बताए गए हैं। मूलतः नारदीगंज थाना क्षेत्र के पेश पंचायत के निवासी थे। नवादा के रामनगर में प्रखंड कार्यालय के सामने के मोहल्ले में पिछले 30 साल से मुन्ना सिंह के मकान में किराए पर रहा करते थे। वे कपड़ा धोने का काम किया करते थे। साथ में परिवार के कोई सदस्य नहीं रहते थे। बुधवार की दोपहर बाद लोगों को मौत की जानकारी मिली। सुबह से किसी की नजर इनपर नहीं पड़ी थी। आसपास के लोगों ने खोजबीन के क्रम में दुकान का शटर उठाया तो फांसी के फंदे से झूलता देखा।

सूचना के बाद नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। परिजनों को सूचना दी गई है। आसपास के लोग बताते हैं कि वे अविवाहित थे। घटना का कारण पुलिस जांच में सामने आएगा। फिलहाल, घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस भी इस मौत को संदेहास्पद बता रही है। संभव है किसी ने हत्या कर लाश को लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की हो ।फिलहाल पुलिस भी सकते में है।