मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में आम का पौधा लगाया

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में आम का पौधा लगाया

October 12, 2022 Off By NN Express

सक्ती ,12 अक्टूबर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान  सक्ती जिले के जैजैपुर विधानसभा के ग्राम कांशीगढ़ में स्थित माँ चंद्रहासिनी देवी मंदिर दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने माँ चंद्रहासिनी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर मंदिर परिसर में आम का पौधा भी लगाया।

भेंट मुलाकात : ग्राम कांशीगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात स्थल, कांशीगढ़ पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर भेंट मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।