RAIPUR :  सीएम बघेल ग्राम कांशीगढ़ पहुंचे

RAIPUR :  सीएम बघेल ग्राम कांशीगढ़ पहुंचे

October 12, 2022 Off By NN Express

रायपुर , 12 अक्टूबर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को भेंट-मुलाकात अभियान के लिए सक्ती जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम काशीगढ़ पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री का स्वागत राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, बिलासपुर संभागायुक्त डॉ संजय अलंग, आईजी रतनलाल डांगी, सक्ती जिला कलेक्टर नुपुर राशी पन्ना सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने शाल भेंटकर और धान के बने माला पहनाकर किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हाथ मिलाकर सबका अभिवादन स्वीकार किया।