चंद्रमुखी 2 Box Office Day 8: चुपचाप आगे बढ़ रही कंगना रनोट की फिल्म, 8 दिनों में कलेक्शन निकला इतना आगे

चंद्रमुखी 2 Box Office Day 8: चुपचाप आगे बढ़ रही कंगना रनोट की फिल्म, 8 दिनों में कलेक्शन निकला इतना आगे

October 6, 2023 Off By NN Express


Chandramukhi 2 Box Office Collection Day 8: कंगना रनोट की फिल्म चंद्रमुखी 2 रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी धीमी है। फिर भी फिल्म कछुए की चाल से आगे बढ़ती जा रही है और फिल्म को इसका फायदा भी मिल रहा है। चंद्रमुखी 2 को हिंदी से ज्यादा साउथ में प्यार मिल रहा है, खासकर तमिलनाडु में। फिल्म को रिलीज हुए अब 8 दिन हो चुके है। ओपनिंग डे पर चंद्रमुखी 2 का बिजनेस ठीक- ठाक रहा। हालांकि, इसके बाद कुछ गिरावट भी देखने को मिली। फिर भी चंद्रमुखी 2 ने कलेक्शन को बनाए रखा। अब फिल्म दूसरे वीकेंड पर एक बार फिर तेजी पकड़ सकती है।

शुरुआत रही शानदार

28 सितंबर को रिलीज हुई चंद्रमुखी 2 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.25 करोड़ के साथ टिकट खिड़की पर खाता खोला। इसके बाद दूसरे दिन कलेक्शन 4.35 करोड़ रहा। वहीं, तीसरे दिन बिजनेस थोड़ा आगे बड़ा और कमाई 5.05 करोड़ तक पहुंच गई। रविवार को फिल्म ने एक बार फिर आगे बढ़ते हुए 6.8 करोड़ का कलेक्शन किया।

8 दिनों में किया इतना बिजनेस

चंद्रमुखी 2 के हालिया कलेक्शन की बात करें तो फिल्म मे 2 करोड़ के अंदर बिजनेस किया। बुधवार को चंद्रमुखी 2 ने लगभग 1.9 करोड़ कमाए। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को को भी कलेक्शन कुछ ऐसा ही रहा। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रमुखी 2 ने 5 अक्टूबर को लगभग 1.60 करोड़ का नेट बिजनेस किया। इसके साथ ही कंगना रनोट की फिल्म ने 8 दिनों में डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर लगभग 34.55 करोड़ का नेट लाइफटाइम कलेक्शन कर लिया है।

ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल

चंद्रमुखी 2 ब्लॉकबस्टर हिट तमिल हॉरर कॉमेडी फिल्म चंद्रमुखी का सीक्वल है। ओरिजिनल फिल्म में रजनीकांत और ज्योतिका ने लीड रोल प्ले किया था। चंद्रमुखी 2 में कंगना रनोट ने राजा के दरबार की फेमस डांसर का रोल निभाया है, जो अपनी खूबसूरती और बेहतरीन डांस के लिए जानी जाती है।