भारतीय शेयर बाजार आज यानी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर बंद

भारतीय शेयर बाजार आज यानी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर बंद

October 2, 2023 Off By NN Express

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार आज यानी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर बंद है। आज BSE और NSE पर कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। इक्विटी, डेरिवेटिव और SLB समेत सभी सेगमेंट आज कारोबार के लिए बंद रहेंगे। मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) भी सुबह और शाम दोनों सत्रों के लिए बंद रहेगा। शेयर बाजार में मंगलवार को सामान्य कारोबार शुरू हो जाएगा।

अक्टूबर में इस दिन भी बंद रहेंगे
बता दें कि वर्ष 2023 में कुल 15 दिन बाजार की छुट्टी है। 2022 में कुल 13 दिन बाजार बंद रहे थे। शेयर बाजार की ऑफिशियल छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, अक्टूबर में दो दिन ऐसे हैं जब व्यापारी शेयर खरीद या बेच नहीं पाएंगे। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के बाद 24 अक्टूबर, मंगलवार को दशहरा के अवसर पर बाजार बंद रहेगा।

साल 2023 में और किस-किस दिन बंद रहेगा Stock Market
अक्टूबर के बाद 14 नवंबर को दिवाली और 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर बाजार कारोबार के लिए बंद रहेगा। दिसंबर में, यह क्रिसमस के लिए 25 तारीख को बंद रहेगा।

पिछले कारोबारी सत्र में कैसी रही थी Stock Market की चाल?


ग्लोबल मार्केट (global market) से मिले मजबूत रुझानों के बीच पिछले कारोबारी सत्र यानी 29 सितंबर को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए। दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज की गई। BSE सेंसेक्स (Sensex) 320 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 105 अंकों की बढ़त देखी गई।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 320.09 अंक यानी 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 65,828.41 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 66,151.65 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 65,570.38 तक आया। इस तरह से इंट्रा-डे ट्रेड में शुक्रवार को सेंसेक्स ने 581 अंको की बढ़त दर्ज की और 66 हजार के स्तर को भी पार किया मगर आखिर में 320 अंको की बढ़त के साथ सेंसेक्स हरे निशान पर बंद हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 105.75 अंक यानी 0.54 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,629.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,726.25 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,551.05 तक आया।