चिड़ियाघर का संचालक पिंजरे में बंद खूंखार शेर को खाना देने के लिए गया था, लेकिन वह खुद ही बन गया उसका निवाला

चिड़ियाघर का संचालक पिंजरे में बंद खूंखार शेर को खाना देने के लिए गया था, लेकिन वह खुद ही बन गया उसका निवाला

October 2, 2023 Off By NN Express

चिड़ियाघर का संचालक पिंजरे में बंद खूंखार शेर को खाना देने के लिए गया था, लेकिन वह खुद ही उसका निवाला बन गया। घटना के बाद घबराए कर्मचारियों ने चिड़ियाघर को बंद कर दिया है। साथ ही मामले की जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।

जानकारी के मुताबिक ये मामला जापान के फुकुशिमा में स्थित तोहोकू सफारी पार्क की है। यहां एक 53 वर्षीय चिड़ियाघर संचालक को शेर ने मार डाला। जब उसने उसे खाना खिलाने की कोशिश की तो शेर ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। चिड़ियाघर के अन्य कर्मचारियों ने केनिची काटो नाक के शख्स को शेर के बाड़े में खून से लथपथ पाया। उसे अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया।

शेर ने शख्स की गर्दन पर किया हमला

बताया गया है कि काफी शेर ने अनुभवी चिड़ियाघर संचालक काटो की गर्दन पर हमला किया था। प्राथमिक जांच से पता चला कि काटो शेर को खाना खिलाते समय बाड़े के दूसरे दरवाजे को बंद करना भूल गया। बताया गया है कि इसी गेट को बंद करके शेर को अलग किया जाता है।

जांच के बाद चिड़ियाघर को किया गया बंद

पार्क के एक वरिष्ठ अधिकारी नोरिचिका कुमाकुबो ने बताया कि प्रक्रिया के तहत हम दरवाजा खोलते हैं और खाना रखते हैं। एक बार खाना रखने के बाद दरवाजा बंद कर देना होता है और ताला लगा देना होता है, लेकिन उस समय दरवाजा खुला था। घटना के बाद सुरक्षा प्रबंधन उपायों में सुधार के लिए जापान के उत्तरी शहर निहोनमात्सु में चिड़ियाघर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

चिड़ियाघर के अधिकारियों ने काटो के परिवार से माफी मांगी और घटना पर गहरा खेद जताया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे।