छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : देवेंद्र नगर के इस अस्पताल में पड़ा ED का छापा, सामने आई ये बड़ी जानकारी …

छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : देवेंद्र नगर के इस अस्पताल में पड़ा ED का छापा, सामने आई ये बड़ी जानकारी …

September 4, 2023 Off By NN Express

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ED की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, आज सोमवार को ED ने देवेंद्र नगर के एक निजी अस्पताल में छापेमारी की है। हालांकि यह छापा किस सन्दर्भ में या किस वजह से मारा गया है इसकी जानकारी अब तक निकल कर सामने नहीं आ पाई है। बताया जा रहा है कि ED की टीम के साथ, CRPF जवान भी बड़ी संख्या में मौजूद है।