घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

October 8, 2022 Off By NN Express

नदिया, 08 अक्टूबर । नदिया जिले में गुरुवार देर रात एक महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी। पीड़िता के एक रिश्तेदार में शुक्रवार को मामले के मुख्य आरोपित राम उर्फ लाल्टू सहित दो लोगों के खिलाफ नवद्वीप थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस आरोपितों के तलाश में जुटी है। पीड़िता ने बताया कि गुरुवार रात दो लोग उसके घर में जबरन घुस गए और नशीला पदार्थ मिलाकर उसे शराब पिलाया और उसके बाद उन्होंने क्या किया पीड़िता को याद नहीं। पीड़िता ने कहा कि शराब की बोतलें अभी भी उसके घर में पड़ी हुई हैं। अचेत अवस्था में पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार पीड़िता के गुप्तांग से अत्यधिक रक्त का स्राव हुआ है। इसलिए उसकी हालत गंभीर है।