Chandrayaan-3 Landing: गड़बड़ी से पहले ही ऐसे खतरा भांप लेगा चंद्रयान-3, ISRO का कैमरा कर रहा कमाल

Chandrayaan-3 Landing: गड़बड़ी से पहले ही ऐसे खतरा भांप लेगा चंद्रयान-3, ISRO का कैमरा कर रहा कमाल

August 21, 2023 Off By NN Express

चांद की सतह पर चंद्रयान-3 लैंड होने ही वाला है, अगर सबकुछ ठीक रहा तो 23 अगस्त की शाम 6 बजे चांद पर तिरंगा लहरा रहा होगा. सॉफ्ट लैंडिंग से पहले चंद्रयान-3 ने सोमवार को कुछ ताज़ा तस्वीरें भेजी हैं, ये विक्रम लैंडर पर लगे कैमरे का कमाल है जिससे उस सतह की तस्वीर आ गई है जहां चांद को लैंड होना है. लेकिन विक्रम का यह कैमरा किस तरह सॉफ्ट लैंडिंग में आने वाली सभी मुश्किलों की जानकारी पहले ही दे दे रहा है और कैसे क्रैश के खतरे को कम कर रहा है, जानिए…

ISRO ने सोमवार को चांद के दूर के हिस्से की ताजा तस्वीरें शेयर कीं. ये फोटोज़ विक्रम लैंडर के हेज़र्ड डिटेक्शन एंड एवॉइडेंस कैमरे (HLDAC) से ली गई हैं, लैंडिंग से ठीक पहले ये तस्वीरें इसलिए ली गई हैं ताकि लैंड होने वाली जगह को पूरी तरह से चेक कर लिया जाए. इसी आधार पर सेफ लैंडिंग एरिया देखा जाएगा और फिर विक्रम लैंडर को सॉफ्ट लैंड कराने की प्रक्रिया शुरू होगी.

चंद्रयान-2 के फेल होने के बाद चंद्रयान-3 में इसरो ने वो तमाम एहतियात बरते हैं, ताकि इस बार सॉफ्ट लैंडिंग में कोई भी दिक्कत नहीं आए. इसरो का SAC सेंटर इन तस्वीरों की जांच कर रहा है, यही सेंटर इसरो के सभी मिशन से जुड़े अंतरिक्ष उपकरणों के डिजाइन और बाकी चीज़ों का ध्यान रखता है. यानी इस बार ISRO उन तमाम कमियों को दूर करना चाहता है, जो चंद्रयान-2 के वक्त पर हुई थी.