जिले में अब तक 491 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

जिले में अब तक 491 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

August 17, 2023 Off By NN Express

बेमेतरा ।  चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून से 17 अगस्त 2023 सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 491.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा तहसील बेरला में 562.3 मि.मी. तथा न्यूनतम 407.7 मि.मी. वर्षा नवागढ़ तहसील में दर्ज की गई है।

संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा तहसील मे 496.8 मि.मी. वर्षा, नांदघाट तहसील में 411.6 मि.मी. वर्षा, भिंभौरी तहसील में 498.8 मि.मी, साजा तहसील मे 544.2 मि.मी., थानखम्हरिया तहसील में 490 मि.मी. वर्षा एवं देवकर तहसील में 518 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।