Delhi Metro में चोरी करने वाली महिलाओं का गिरोह गिरफ्तार

Delhi Metro में चोरी करने वाली महिलाओं का गिरोह गिरफ्तार

August 12, 2023 Off By NN Express

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की मेट्रो यूनिट ने मेट्रो ट्रेन के अंदर यात्रियों के पर्स और मोबाइल चोरी करने वाली महिलाओं के गिरोह काे पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपितों में आनंद पर्वत की रहने वाली पूजा, रागिनी, संध्या, वर्षा और आशा हैं।

आरोपितों द्वारा दिल्ली के विभिन्न मेट्रो स्टेशन पर 13 से अधिक वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 30 जुलाई की दोपहर राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन पर सुरेश को महिलाओं के समूह ने ट्रेन से बाहर धक्का दे दिया।

बाद में उन्हें पता चला कि उनके बैग से पर्स और मोबाइल फोन गायब हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पांच संदिग्ध महिलाओं की शिनाख्त हुई।

इसके बाद स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज समीर श्रीवास्तव की टीम ने विभिन्न स्टेशनाें पर लगे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी शुरू की, शुक्रवार को पता चला कि महिलाएं बाराखंभा मेट्रो स्टेशन पर हैं यहां पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित महिलाओं के पास से 10 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर अन्य मामलों की भी जानकारी कर रही है।