महिला को बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

महिला को बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

August 9, 2023 Off By NN Express

मुरादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने दो युवकों पर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वारदात 2022 नवंबर की है। आरोप है कि आरोपितों ने 40 हजार नगद व जेवर भी लूट लिये।

महिला ने कोर्ट का लिया सहारा

उन्होंने मामले की शिकायत थाना पुलिस से लेकर पुलिस कमिश्नर तक की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसलिए अब उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया। मामले में कोर्ट के आदेश पर मुरादनगर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एक गांव में रहने वाली महिला एक फैक्ट्री में नौकरी करती हैं। यहां उनकी मुलाकात एक युवक से हुई।

युवक ने उनकी नौकरी बड़ी फैक्ट्री में लगवाने का भरोसा दिया। उसने कहा कि उस फैक्ट्री में उनकी अच्छी पहचान है। इसी बहाने आरोपित उन्हें एक गांव में कमरे में लेकर गया। जहां पहले से युवक का एक साथी थी। उसने महिला को पानी में नशीला पदार्थ दिया। जिससे वे बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपितों ने बारी-बारी से उनके साथ दुष्कर्म किया।

होश में आने पर महिला को दुष्कर्म की जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध किया। आरोपितों ने धमकी दी कि यदि किसी से इस बारे में बताया तो जान से मार देंगे। धमकाकर आरोपितों ने उनसे 40 हजार रुपये व जेवर भी लूट लिए। तभी से महिला परेशान हैं। उन्होंने मामले की शिकायत मुरादनगर थाने में की।

अधिकारियों के यहां भी गुहार लगाई। परेशान आकर कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को भांपते हुए तत्काल मुकदमे के आदेश दिए। एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि आरोपित शोएब व सन्नी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। भूमिका सामने आने पर आरोपितों की गिरफ्तारी होगी।

लिव-इन में रहने का पुलिस का दावा

पुलिस दावा कर रही है कि महिला शोएब के साथ लिव-इन में रह रही थी। वहां रुपयों के लेकर उनके बीच विवाद हुआ। जिसे महिला ने दुष्कर्म व लूट का आरोप लगाया।