शॉपिंग करते हुए मिली महिला और फिर….

शॉपिंग करते हुए मिली महिला और फिर….

August 4, 2023 Off By NN Express

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक नवविवाहिता दार्जिलिंग जाते समय गायब हो गई। चार दिन बाद उसका पता चल गया है। महिला गुरुग्राम में शॉपिंग करते हुए मिली है। हरियाणा पुलिस ने गायब होने के चार दिन बाद काजल को ढूंढ निकाला। काजल के पति प्रिंस कुमार ने बताया कि पत्नी का पता चल गया है। वह हरियाणा के गुरुग्राम में शॉपिंग करते हुए मिली है।

काजल फिलहाल पुलिस की कस्टडी में है। उसके आने के बाद घटना का पता चलेगा। दरअसल, 30 जुलाई को नवविवाहित जोड़ा हनीमून के लिए मुजफ्फपुर से दार्जिंलिंग जा रहा था। इस दौरान किशनगंज से काजल अचानक ट्रेन से गायब हो गई। इसके बाद पति ने गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज करवाई थी।

मुजफ्फरपुर का नवविवाहित जोड़ा हनीमून के लिए दार्जिलिंग जा रहा था। दंपति आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12524 से सफर कर रहे थे। दोनों एसी कोच संख्या बी 4 के 43 और 45 नंबर सीट पर बैठे थे। इससे पहले की दोनों दार्जिलिंग पहुंचते महिला किशनगंज में ट्रेन रुकते ही बाथरूम जाने का बहाना बनाकर चली गई।

इस बात से अंजान युवक अपनी पत्नी का इंतजार करता रहा। जब कुछ देर बाद पत्नी नहीं आई तो पति ने ट्रेन की पूरी बोगी में उसे ढूंढना शुरू कर दिया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। काफी खोदजबीन के बाद पत्नी नहीं मिली तो उसने रेलवे प्रशासन से मदद मांगी।