KORBA BREAKING : पेड़ पर चढ़ी महिला की गिरने से आई गंभीर चोट, इलाज के दौरान मौत

KORBA BREAKING : पेड़ पर चढ़ी महिला की गिरने से आई गंभीर चोट, इलाज के दौरान मौत

August 1, 2023 Off By NN Express

कोरबा,01 अगस्त I जिले से बड़ी खबर सामने आई है जहां एक महिला की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। पेड़ से गिरने के बाद महिला को गंभीर चोटें आई जिसके बाद तत्काल उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि माहिला बाल मानस मंदिर स्कूल में प्यून के पद कार्यरत थी और वार्ड क्र. 33 रामपुर बस्ती में निवास करती थी। महिला बेलपत्ती तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी थी। इसी दौरान हादसा हो गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। जानकारी के अनुसार रामपुर बस्ती निवासी हरबाई यादव निर्धारित समय पर स्कूल पहुंची थी। स्कूल में बेल पत्ती तोड़ने के लिए बेल पेड़ पर चढ़ी थी। इसी दौरान उसका पैर अचानक फिसल गया जिससे वह नीचे गिर गई।

घटना में उसे गंभीर चोटें आई। आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन द्वारा उपचार के लिए कोसाबाड़ी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।