अष्टाह्निका महोत्सव : साधना दिवस पर मां सरस्वती का महापूजन कर मनाया उत्सव

अष्टाह्निका महोत्सव : साधना दिवस पर मां सरस्वती का महापूजन कर मनाया उत्सव

October 6, 2022 Off By NN Express

रायपुर ,06 अक्टूबर। न्यू राजेंद्र नगर स्थित महावीर स्वामी जिनालय में 3 अक्टूबर, सोमवार से अष्टाह्निका महोत्सव का शुभारंभ हो चुका है। आध्यात्मिक चातुर्मास समिति के अध्यक्ष विवेक डागा ने बताया कि जप-तप और साधना के क्रम में परम पूज्य साध्वी स्नेहयशा म. सा. आदि ठाना 7 के पावन निश्रा में 3 अक्टूबर से अष्टाह्निका महोत्सव की शुरुआत हुई है जिसमें 3 अक्टूबर, सोमवार को आत्मशुद्धि दिवस पर अ ट्ठारह अभिषेक किया गया।

4 अक्टूबर, मंगलवार को सिद्धि दिवस पर सर्वतोभद्र महापूजन किया गया और 5 अक्टूबर, बुधवार को समृध्दि दिवस मनाकर सिद्धचक्र महापूजन किया गया। वहीं, 6 अक्टूबर गुरुवार को साधना दिवस पर मां सरस्वती का महापूजन किया गया जिसके लाभार्थी सज्जन कुमार, अजय कुमार, संजय कुमार कानूगा परिवार रहे। बहुत ही हर्षोल्लास के साथ विधिकारक विमल गोलछा ने एवं मध्य प्रदेश से आई आर्केस्ट्रा टीम ने सानंद संपन्न करवाया। वहीं, 7 अक्टूबर शुक्रवार को सुबह 8 बजे से मां पद्मावती महापूजन किया जाएगा, जिसके लाभार्थी जे सी जैन (C.A.) परिवार है। वहीं, 8 अक्टूबर शनिवार को संकल्प दिवस पर नवपद पूजा होगी और 9 अक्टूबर को श्रद्धा दिवस पर दादागुरुदेव पूजा के साथ अष्टाह्निका महोत्सव का समापन होगा। वहीं, न्यू राजेंद्र नगर स्थित महावीर स्वामी जिनालय में 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक हर रात 8.30 बजे अद्भुत अक्टूबर का आयोजन किया जा रहा है। साध्वी स्नेहयशा की पावन निश्रा में बेमिसाल तोहफों से सजी खूबसूरत सी संध्या कार्यक्रम किया जा रहा है। इधर, 7 अक्टूबर शुक्रवार को खुल जा सिमसिम, 8 अक्टूबर शनिवार को फैमिली नंबर वन और 9 अक्टूबर रविवार को कौन बनेगा महाज्ञानी होगा जिसकी संयोजक डौंडी लोहारा ग्रुप की निशा लोढ़ा है।