अमेरिकी नौसेना में रचेगा इतिहास, प्रमुख के लिए महिला नामित

अमेरिकी नौसेना में रचेगा इतिहास, प्रमुख के लिए महिला नामित

July 23, 2023 Off By NN Express

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पहली बार नौसेना की कमान किसी महिला के हवाले करने का निर्णय करते हुए एडमिरल लिसा फ्रैंचेटी को इस पद के लिए नामित किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने एडमिरल लिसा फ्रैंचेटी को नौसेना के शीर्ष अधिकारी के रूप में चुना है। यह एक ऐतिहासिक नियुक्ति है जो अमेरिकी नौसेना के इतिहास में इस पद को संभालने वाली पहली महिला और संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ में पहली महिला होगी।