Crime News : लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Crime News : लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

July 16, 2023 Off By NN Express

महाराष्ट्र के पुणे से एक सीरियल मोलेस्टर की गिरफ्तारी हुई है. गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम अनूप वानी है, उस पर आरोप है कि वो लड़कियों से गाड़ी चलवाने के बहाने से उनके साथ छेड़छाड़ करता था. उसने करीब 18 लड़कियों के साथ छेड़खानी की. वो पूणे के शनिवार पेठ का रहने वाला है, पुलिस में एक लड़की द्वारा शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनूप को गिरफ्तार किया.

पुलिस ने बताया कि लड़की की शिकायत के बाद उन्होंने इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला. पुलिस को जांच में पता चला कि अनूप वानी नाम का शख्स लड़कियों से आए दिन छेड़खानी करता है. पुलिस ने इसकी जब ज्यादा छानबीन की तो उसके होश उड़ गए. पुलिस को पता चला कि उसने लड़कियों को अपना शिकार बनाने के लिए अनोखी तरकीब निकाली थी.

कैसे लड़कियों को बनाता था शिकार?

पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी अनूप वानी ने लड़कियों से छेड़खानी के लिए मोडस ऑपेरंडी (कार्यप्रणाली) ईजाद की थी. सबसे पहले वो पैदल जा रही लड़कियों को खोजता था. इसके बाद वो उनके सामने बीमारी का बहाना बनाता था.

वो उनसे गुजारिश करता था कि वो उन्हें उसकी स्कूटी पर उसके घर छोड़ दें. कई लड़कियां उसके झांसे में आ जाती थी. इसके बाद वो जब लड़की स्कूटी चलाकर उसे घर छोड़ने के लिए जाती थी, तो इस दौरान वो पीछे बैठकर लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें करता था.

आरोपी ने कबूला गुनाह

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल किया है. उसने पुलिस को बताया कि उसने अब तक 18 लड़कियों के साथ छेड़खानी को अंजाम दिया है. मामले का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस ने छेड़खानी का शिकार हुई अन्य लड़कियों से भी अपील की है कि वह भी सामने आकर शिकायत करें, ताकि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके.