Live-In में रह रही महिला ने युवक पर फेंका खौलता पानी, झुलसा….

Live-In में रह रही महिला ने युवक पर फेंका खौलता पानी, झुलसा….

July 14, 2023 Off By NN Express

गाजियाबाद । खोड़ा थाना क्षेत्र के आजाद विहार में लिव इन में छह साल से रह रही महिला ने युवक पर कहासुनी के बाद खौलता हुआ पानी फेंक दिया और फरार हो गई। युवक ने स्वजन को सूचना दी। युवक के पिता ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है। वह 40 प्रतिशत तक झुलस गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। सीतापुर के महोली गांव के विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि उनका बेटा रोहित गुप्ता नोएडा की एक्सपोर्ट कंपनी में काम करता है।

छह साल से लिव-इन में रह रहे

उनकी कंपनी में एक महिला भी काम करती है। दोनों की जान-पहचान होने पर वह छह साल से आजाद विहार में लिव-इन में रहते हैं। आरोप है कि महिला की पहले एक युवक से शादी से हो चुकी है। फिर भी वह रोहित को बिना बताए साथ रहती है। मई में रोहित गांव मिलने के लिए गया था।

18 मई को महिला ने महोली थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी, वहां से जबरन बेटे को लेकर खोड़ा आ गई। इस बीच दोनों के बीच कहासुनी होने लगी थी। नौ जुलाई को वह छोटे बेटे मोहित से मिलने के बाद खोड़ा गए थे। तभी रोहित ने कॉल कर उन्हें जानकारी दी। दोनों रोहित को घायल अवस्था में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।

वहां से डाक्टरों ने चेहरा और शरीर के अन्य हिस्से को जला देखकर दिल्ली के एम्स रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी है। घटना के बाद उन्होंने महिला के खिलाफ शिकायत दी। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। युवक का इलाज चल रहा है।