Aaj Ka Rashifal 13 July 2023: दैनिक पंचांग से जानिए, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन?

Aaj Ka Rashifal 13 July 2023: दैनिक पंचांग से जानिए, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन?

July 13, 2023 Off By NN Express

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा रहेगा। व्यर्थ के कार्य में आप उलझे रहेंगे। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हनी उठाना पड़ सकती है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ेंगे। संपत्ति विवाद उभर कर सामने आएगा। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज आप नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। आपको कोई नए कार्य का बड़ा ऑफर आज मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। मन स्थिर और प्रसन्न रहेगा। वाणी के प्रभाव से आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आज कोई नया व्यापार आप शुरू कर सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज का दिन आपका सोच-विचार कर काम करने का है। आप कोई बड़ा डिसीजन व्यापार-व्यवसाय में न लें। नये साझेदारी में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। आप आज वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे। व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगी पार्टनरों से सावधान रहे, नहीं तो आपका काम बिगड़ सकता है। कोई नया लेन-देन आज न करें। वाहन आदि के चलाते समय सावधानी बरतें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। आज आप परिवारिक मतभेद में उलझ सकते हैं, आप कोई बड़ा जोखिम आज व्यापार में न उठाएं। पत्नी के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रह सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। अपनो का साथ मिलेगा और परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। कोई नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज आप किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर का आज आपको सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम आज आप शुरू कर सकते हैं। काम में रूकावट जरूर आएंगी। वाणी पर संयम रखें।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज आप जिस काम की बहुत दिनों से सोच रहे हैं, वह काम आपका पूरा होगा। आपका किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आपका मन आनंद से भरा रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज आप कोई नया काम शुरू न करें। व्यापार-व्यवसाय में साझेदारी से नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें। लम्बी यात्रा पर न जाएं। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पत्नी से वाद-विवाद हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। किसी व्यक्ति विशेष से कोई बड़ी डील हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा अथवा नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। प्रॉपर्टी में नया निवेश भी कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। आप काम की भागदौड़ के चलते अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं। अत: व्यर्थ की भागदौड़ से खुद को दूर रखें।