दुष्कर्म के दोषी को दस साल की कैद, Court ने सुनाई सजा

दुष्कर्म के दोषी को दस साल की कैद, Court ने सुनाई सजा

July 11, 2023 Off By NN Express

वाराणसी । महिला सफाईकर्मी से दुष्कर्म के दोषी सफाईकर्मी विजय कुमार को फास्टट्रैक कोर्ट (प्रथम) नीरज कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने दस साल की कड़ी कैद और दस हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी बिंदु सिंह ने पैरवी की।

छह साल पहले दर्ज कराई थी र‍िपोर्ट  

अभियोजन के मुताबिक, पीड़िता ने 29 अप्रैल 2017 को आदमपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस को बताया था कि वह नगर निगम में वह सफाई कर्मी है। दशाश्वमेध घाट पर प्रतिदिन झाड़ू लगाती है। उसके साथ भदऊं चुंगी निवासी विजय कुमार भी यही काम करता था।

नशीला पदार्थ प‍िलाकर क‍िया दुष्‍कर्म  

बहला-फुसलाकर उसके चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे ऑटो से अज्ञात स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। चुनार में भी ले जाकर एक कमरे में बंदकर दुराचार करता रहा। बाद में मुकदमा दर्ज कराने पर हत्या की धमकी देने लगा।