जगदलपुर-प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ द्वारा भण्डारा का किया आयोजन

जगदलपुर-प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ द्वारा भण्डारा का किया आयोजन

October 5, 2022 Off By NN Express

जगदलपुर, 05 अक्टूबर । प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ जिला बस्तर द्वारा नवरात्रि के शुभ अवसर पर नवमी को जगन्नाथ मंदिर के सामने भण्डारा का आयोजन किया गया गया। मां दंतेश्वरी माई के जयकारों के साथ व जगन्नाथ प्रभू के श्री चरणों मे प्रसाद का भोग लगाने के बाद प्रसाद स्वरूप खिचड़ी का वितरण प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। भण्डारा में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद वितरण कार्यक्रम में प्रांत उपाध्याय राजकिशोर तिवारी, प्रान्तीय महासचिव डेंसनाथ पांडेय, प्रान्तीय संगठन मंत्री शम्भूनाथ नाग, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती नेत्री पाढ़ी, जगदलपुर ब्लॉक अध्यक्ष कुलधर गोयल, रामजी मामडिकर, सुरेश यादव देव कुमार साहू, कामता प्रसाद वैध, मीरा ठाकुर, माया सिंह, वृंदा ध्रुव, शैल साहू, तुलसी साहू, बहादुर कश्यप व अन्य मौजूद थे।