दंपति के झगड़े में ‘बंदर’ ने दिया दखल, पत्नी का पक्ष लेते हुए पति की कर दी डंडे से पिटाई

दंपति के झगड़े में ‘बंदर’ ने दिया दखल, पत्नी का पक्ष लेते हुए पति की कर दी डंडे से पिटाई

July 2, 2023 Off By NN Express

Karnal Crime News:  हरियाणा के करनाल से अजीबों-गरीब मामला सामने आया है। आपने पति और पत्नी के बीच हुए झगड़े की खबरें तो कई बार सुनी होगी, लेकिन यहां मामला थोड़ा अलग है। बता दें कि करनाल के रहने वाले एक दंपति के बीच झगड़ा हुआ था तो पति से बदला लेने के लिए पत्नी की ओर से ‘बंदर’ ने उसे डंडा मारा। इसके बाद पत्नी ने भी पति की लात व घुसों से खबर ली। पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पत्नी ने की झगड़े की शुरुआत

अर्जुन गेट निवासी अजय मटके बेचने का काम करता है। वह शहर के लेबर चौक पर मटके बेचता है। उसका व उसकी पत्नी का विवाद चला हुआ है। वह चौक पर मटके बेच रहा था तो इसी दौरान उसकी पत्नी आशा मौके पर आई। उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। इसके बाद उन दोनों का झगड़ा  शुरू हो गया।

पत्नी ने दी जान से मारने की धमकी

झगड़े के बीच में खेड़ा एरिया निवासी काला उर्फ बंदर पहुंच गया और उसने आशा का पक्ष लेते हुए पति के हाथ में डंडा मार दिया। इसके बाद आशा ने भी अपने पति को थप्पड़, लात व घूसे मारने शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। अजय का आरोप है कि आशा ने उसकी दुकान पर भी कब्जा कर लिया। इसके साथ ही उसे धमकी दी है कि यदि दुकान पर उसने कब्जा लिया तो वह उसे जान से मरवा देगी।