मुंबई ,02 जुलाई । महाराष्ट्र में एक बार फिर बड़ा सियासी तूफान उठा है। एनसीपी नेता अजित पवार ने 29 विधायकों के साथ रविवार को BJP को समर्थन देने राजभवन पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्हें उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
हाल ही में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुए बदलाव के बाद अब एनसीपी नेता अजित पवार ने अपने आवास पर विधायकों की बैठक बुलाई। जिसके बाद अब एनसीपी नेता अजित पवार अन्य पार्टी नेताओं के साथ राजभवन पहुंचे। जहां मुख्यंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे।


