BREAKING NEWS : सड़क दुर्घटना में 48 लोगों की मौत….

BREAKING NEWS : सड़क दुर्घटना में 48 लोगों की मौत….

July 1, 2023 Off By NN Express

नैरोबी । केन्या के केरिचो काउंटी के लोंडियानी शहर में एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। क्षेत्रीय पुलिस कमांडर टॉम ओडेरा ने कहा कि दुर्घटना के बाद कुल 48 शव बरामद किए गए। दुर्घटना एक व्यस्त रास्ते पर हुई, जब एक ट्रक ने अपना नियंत्रण खो दिया और कई वाहनों और पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दुर्घटना में 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। श्री ओडेरा ने कहा, बचाव अभियान जारी है और मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।