अवैध संबंध के चलते युवक ने की आत्महत्या, प्रेमिका से Video Call पर बात करते-करते लगा ली फांसी

अवैध संबंध के चलते युवक ने की आत्महत्या, प्रेमिका से Video Call पर बात करते-करते लगा ली फांसी

June 28, 2023 Off By NN Express

झारखंड के देवघर में अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात करने के क्रम में एक युवक ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक 36 वर्षीय बंकु महथा नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया मोहल्ले का रहने वाला था। उसकी पत्नी किरण देवी ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसके पति का शहर के कृष्णापुरी मोहल्ला निवासी एक महिला से अवैध संबंध था।

मंगलवार दोपहर को वह उक्त महिला से फोन पर बात कर रहा था। उधर से उक्त महिला काफी गाली-गलौज कर रही थी। वीडियो कॉल करते हुए उसका पति दूसरे कमरे में चला गया। वह काफी तनाव में था। बात करते हुए उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और पंखे के सहारे फांसी लगाकर उसने आत्महत्या कर ली।

काफी शोर मचाने पर भी उसने दरवाजा नहीं खाेला। इस बीच अन्य लोग आए और दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसे तो देखा कि वह फंदे से लटक रहा है। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल ले गए। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी का आरोप है कि उक्त महिला के कारण उसका पति काफी मानसिक तनाव में था।

इस कारण वह घर में खाना तक नहीं खाता था। वह उसे और उसके दोनों बच्चों को काफी प्रताड़ित करता था। उसने महिला के चक्कर में आत्महत्या कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।