सनकी पति का कारनामा: शादी में DJ की धुन पर थिरकती दिखी पत्नी तो आग बबूला युवक ने पीट-पीटकर ले ली जान

सनकी पति का कारनामा: शादी में DJ की धुन पर थिरकती दिखी पत्नी तो आग बबूला युवक ने पीट-पीटकर ले ली जान

June 28, 2023 Off By NN Express

जमुई I डीजे की धुन पर थिरकने के कारण एक महिला को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। बिहार के जमुई में अपनी पत्नी को डीजे की धुन पर नाचते हुए देख एक सनकी पति इतना आगबबूला हुआ कि पीट-पीटकर जान ले ली।

घटना जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र स्थित चरैया अमगछिया गांव की है। पुलिस ने हत्या के आरोपी पति सीतो मांझी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र स्थित चरैया अमगछिया गांव की है। पुलिस ने हत्या के आरोपी पति सीतो मांझी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

महिलाओं के साथ डीजे की धुन पर नाच रही थी पत्नी

सोमवार की रात सीतो मांझी के गोतिया प्रेम मांझी की बेटी की शादी थी। शादी समारोह में कई महिलाएं डीजे की धुन पर थिरक रही थीं। सीतो मांझी की पत्नी पंचा देवी उर्फ उर्मिला देवी भी उनके साथ थिरकने लगी। पत्नी को नाचते देखना सीतो मांझी को नागवार गुजरा। वह नाचने के दौरान ही खींचकर पत्नी को घर ले गया और पीट-पीटकर उसकी जान ले ली।

खून से सना मिला पूरा शरीर

इस मामले की जानकारी तब हुई जब उसकी मां शादी के बाद विदाई समारोह में चलने के लिए मंगलवार की दोपहर अपनी बेटी को जगाने आई। उसने देखा कि पंचा के सिर से खून बह रहा था। वह मृत पड़ी थी। मां ने बताया कि दामाद ने शराब के नशे में पीट-पीटकर पंचा की हत्या कर दी।

हत्यारा पति गिरफ्तार

इसकी जानकारी पुलिस को भी दी। पंचा की मां ने बताया कि वह बेटी के साथ ही उसके ससुराल में रह रही थी। चरकापत्थर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।